Tuesday, October 20th, 2026

गुजरात निकाय चुनाव में हार के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा

अहमदाबाद
गुजरात के 6 जिलों के लोकल बॉडी इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रचंड जीत के बाद अब लोगों की नजर नगर निकायों में हुए चुनावों के नतीजों पर है। बीते रविवार को प्रदेश के 81 नगर निकाय, 31 जिला पंचायत और 231 तालुक पंचायत के लिए चुनाव कराए गए थे। मंगलवार को इन चुनावों की मतगणना की जा रही है। बीजेपी ने 31 में से 18 जिला पंचायत सीटों पर कब्‍जा जमा लिया है। विभिन्न नगर पालिकाओं, जिला और बतालुका पंचायतों में हुए चुनाव में 2,085 सीटें जीतकर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस ने अब तक 602 सीटें जीती हैं। इस बीच, कांग्रेस के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा और राज्य कांग्रेस विधायक दल के नेता परेश धनानी ने इस्तीफा दे दिया है।

मंगलवार दोपहर दो बजे तक कुल 8,474 सीटों में से 2,771 सीटों के नतीजे घोषित हुए हैं। राज्य में 81 नगर पालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के लिए रविवार को हुए चुनाव को लेकर मतगणना सुबह नौ बजे से जारी है।

तीनों स्थानीय निकायों में कुल 8,474 सीटें
राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने बताया कि तीनों स्थानीय निकायों में कुल 8,474 सीटें हैं। 237 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। तालुका पंचायतों की दो सीटों और नगर पालिकाओं की 24 सीटों के लिए उपचुनाव भी हुए। एसईसी ने बताया कि मंगलवार दोपहर दो बजे तक उपलब्ध नतीजों के अनुसार भाजपा ने सभी स्थानीय निकाय संस्थाओं में अब तक 2,085 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस ने 602 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अनुसार आम आदमी पार्टी ने 15 सीटें, बहुजन समाज पार्टी ने पांच सीटें जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की है।


नगर पालिकाओं में बीजेपी ने अब तक 803 सीटें और कांग्रेस ने 159 सीटें जीती हैं। जिला पंचायतों में बीजेपी ने अब तक 803 सीटें और कांग्रेस ने 55 सीटें जीती हैं। तालुका पंचायतों में बीजेपी ने अब तक 1,036 सीटें और कांग्रेस ने 388 सीटें जीती हैं। एसईसी ने बताया कि गुजरात में 542 मतगणना केंद्रों पर हो रही मतगणना के लिए 58,000 से अधिक चुनावकर्मी और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

जिला पंचायत
बीजेपीः 803
कांग्रेसः 55

तहसील पंचायत
बीजेपीः 1,036
कांग्रेसः 388

नगर निकाय
बीजेपीः 2,085
कांग्रेसः 602
आम आदमी पार्टी: 15

 

#निकाय चुनाव

Source : Agency

पाठको की राय